त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त: मलेथा, कीर्तिनगर, देवप्रयाग और चौरास में छापेमारी, 12 नमूने लैब भेजे

देवप्रयाग टाईम्स 30 अगस्त 26

टिहरी। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 24 अगस्त से जारी इस एक सप्ताहव्यापी अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और गुणवत्ता परखी जा रही है।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा, पूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मलेथा और कीर्तिनगर में प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान के नेतृत्व में देवप्रयाग और चौरास क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट व परचून दुकानों की गहन जांच की गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 12 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं:

  • नमूनों का विवरण: नमकीन (03), तेल (02), मिठाई (02), अनाज उत्पाद (02), बेकरी (01), दूध (01) और पनीर (01)।

इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक राय सिंह, जगदीश गैरोला और पूर्ति विभाग के ललित मोहन कठैत शामिल रहे। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे