टिहरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर नारियों ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धां‌जलि

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त26 शनिवार देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नई टिहरी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद जोगिंदर सिंह की पत्नी वीर नारी श्रीमती किरण और शहीद विक्रम सिंह की पत्नी वीर नारी श्रीमती पार्वती ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने ससम्मान राष्ट्रगान गाया।

समारोह के दौरान जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सहायक अधिकारी सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) बलवंत सिंह रावत ने देश के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वीर नारियों के अतुलनीय साहस और त्याग को नमन करते हुए श्रीमती किरण को सम्मानित किया गया, जबकि सूबेदार रुकम सिंह कठैत ने श्रीमती पार्वती को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीर नारियों द्वारा ध्वजारोहण किए जाने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों की पत्नियों द्वारा तिरंगा फहराया जाना पूरे जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को और अधिक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे