एग्रीस्टैक योजना: किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश

देवप्रयाग टाईम्स | 30 जुलाई 2026

देवप्रयाग/टिहरी अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने वर्चुअल बैठक कर एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं। एडीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की प्रगति को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है, जिसे देखते हुए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यों में गति लाने की अत्यंत आवश्यकता है।

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहकारी समितियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बैंकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए, ताकि प्रक्रिया सुगम और तेज हो सके।

गांव-गांव जाकर किसानों को प्रेरित करेंगे विभाग

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए एडीएम ने कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संपर्क साधने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी किसानों को एग्रीस्टैक योजना के तहत मिलने वाले दूरगामी लाभों की जानकारी दें और उन्हें रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारी निर्धारित समयावधि के भीतर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा संबंधित अधिकारी प्रतिदिन अभियान की प्रगति की समीक्षा भी करें।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व कर्मी एवं कृषि व उद्यान विभाग सहित विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे