कलेक्ट्रेट में स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और संसाधनों की व्यवस्था पर जिलाधिकारी का जोर

देवप्रयाग टाईम्स नई टिहरी | 29 जुलाई 2026

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का लिया जायजा

देवप्रयाग/ टिहरी विशेष संवाददाता जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालय कक्षों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नजारत कक्ष, सीआरए सेक्शन, न्याय अनुभाग, प्रशासनिक अनुभाग तथा कलेक्ट्रेट कैंटीन का रुख कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का सूक्ष्मता से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेड नाजिर अजय पाल नेगी को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालयों में बिछे कटे-फटे एवं जर्जर कारपेट को तत्काल बदला जाए और सभी अनुभागों में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, पत्रावलियों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु आलमारियां तथा अन्य जरूरी सामग्रियों का शीघ्र मांग पत्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रह सकें। साथ ही, उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन उपकरणों की समय पर रिफिलिंग कराने के भी निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट की बिल पंजिकाओं की जांच के दौरान आहरण एवं वितरण से जुड़े सभी अभिलेख सही पाए गए। जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ताकीद की कि सरकारी रिकॉर्ड के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सुव्यवस्थित कार्यालय, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिससे आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं।”

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, पीओ चंदन शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोदम्बरी डबराल तथा डी.एस. पुंडीर सहित कलेक्ट्रेट के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे