कांवड़ मार्ग पर लंगर-भंडारों का औचक निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 15 नमूने

देवप्रयाग टाईम्स, 28 जुलाई 2026

देवप्रयाग/टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान नागणी, ताछला और फकोट स्थित लंगर-भंडारों में व्यवस्थाएं सामान्यतः संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने लंगर संचालकों को बासी भोजन न परोसने, हानिकारक कृत्रिम रंगों से दूर रहने और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए।

कार्रवाई के तहत मिठाई, मठरी, बालूशाही, बर्फी, चावल, आटा और बेसन समेत कुल 15 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रमोद रावत और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे