मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना: गजा से 31 बुजुर्गों का दल श्री जागेश्वर धाम रवाना

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )

देवप्रयाग /(टिहरी गढ़वाल), 14 अगस्त26 उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत शुक्रवार को गजा क्षेत्र से 31 वरिष्ठ नागरिकों का दल प्रसिद्ध श्री जागेश्वर धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी के सुखद एवं सुरक्षित सफर की कामना की।

इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा ने बताया कि यह योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सराहनीय और संवेदनशील पहल है। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय बुजुर्गों को राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के आवागमन, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है।

जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें जीवन के इस पड़ाव पर तीर्थाटन कराना सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, प्रधान अनीता देवी, जयेंद्र सिंह चौहान, पर्यटन विभाग से दर्शन सिंह पंवार, विपिन चौहान, दरमियान नेगी, सभासद जसवंत सिंह चौहान और जबर सिंह नेगी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे