
देवप्रयाग /टिहरी गढ़वाल अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर गायों का विधि-विधान से पूजन किया गया। विगत वर्षों की भांति इस बार भी संस्था द्वारा संचालित निराश्रित गौशाला (ग्राम बागी, देवप्रयाग) में गोवंश का पूजन कर उन्हें अन्न, ग्रास और गुड़ खिलाया गया।
अरण्यक जन सेवा संस्था वर्तमान में देवप्रयाग और कीर्तिनगर में निराश्रित गोवंशों के लिए गौशाला का संचालन कर रही है। संस्था द्वारा लगभग 180 निराश्रित एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंशों का पालन-पोषण किया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुंबई निवासी अंजना शर्मा द्वारा निराश्रित गोवंशों के लिए गौ-ग्रास हेतु दिए गए सहयोग के लिए संस्था ने उनका आभार व्यक्त किया है।
