देवप्रयाग में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, घर-घर बने पकवान और बच्चों में दिखा भारी उत्साह

देवप्रयाग (संवाददाता): पवित्र संगम नगरी देवप्रयाग में प्रकाश का पर्व दीपावली अपार श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर सहित मां गंगा अलकनंदा-भागीरथी के पावन संगम समेत पूरा नगर दीयों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा।

दीपावली को लेकर सुबह से ही नगर में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई कर सुंदर रंगोली सजाई और आम के पत्तों व गेंदे के फूलों से तोरण द्वार बनाए। शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दीये, मोमबत्तियां और आकर्षक विद्युत झालरें जलाकर रोशनी की गई।

त्योहार के इस खास मौके पर हर घर में पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवान बनाए गए।  विभिन्न प्रकार की मिठाइयां  एक-दूसरे को बांटी और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली पर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। नए वस्त्र पहनकर बच्चों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों के चेहरे की खुशी और हंसी ने त्योहार की रौनकता में चार चांद लगा दिए। संगम तट और प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र में शांति व मंगल की प्रार्थना की। देर रात तक पूरा देवप्रयाग सहित देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र  अतिशबाजी की चमक से गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे