
देवप्रयाग टाईम्स 10 अगस्त 26
मुनिकीरेती / ढालवाला (टिहरी गढ़वाल): सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक पेंशनर्स भवन ढालवाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शूरवीर सिंह चौहान ने की तथा संचालन सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने शासन से मांग उठाई कि गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी (OPD) की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जाए, ताकि पेंशनरों को इलाज के लिए अनावश्यक रूप से अस्पताल में भर्ती न होना पड़े।
संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट सहित अन्य संबद्ध अस्पतालों का बकाया भुगतान तुरंत जारी किया जाए, ताकि पेंशनरों को पूर्व की भांति निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी मांग की कि योजना से वंचित रहे 35 हजार पेंशनरों को दोबारा गोल्डन कार्ड से जुड़ने के लिए एक अवसर दिया जाना चाहिए।
सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के पेंशनरों की सुविधा के लिए पृथक काउंटर खोलने की मांग रखी।
मानवीय पहल और नए सदस्यों का स्वागत बैठक के दौरान विदेश की जेल में बंद इंद्रमणि नौटियाल की सहायता के लिए सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग राशि जुटाई गई, जिसे जल्द ही उनके परिवार को भेजा जाएगा। वहीं संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों—हरिश्चंद्र डंगवाल, विनोद द्विवेदी और लक्ष्मीप्रसाद उनियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग इस अवसर पर शीला रतूड़ी, उमा ड्यूडी, प्रेमवती पाण्डेय, पुष्पा उनियाल, लक्ष्मी बिष्ट, धीरज बाला शर्मा, खुशहाल सिंह राणा, गोपाल दत्त खण्डूड़ी, देवेंद्र दत्त जोशी, भोला सिंह बिष्ट, शिवदयाल उनियाल, प्रेमबहादुर थापा, अनूप कुमार जोशी, राम मोहन नौटियाल, दिगम्बर बेदवाल, जयपाल सिंह नेगी, विशालमणि पैन्यूली, मोहन सिंह रावत, भगवान सिंह सुरियाल, जितेन्द्र कण्डारी, ज्योति कुकरेती, जनार्दन प्रसाद उनियाल, लक्ष्मीप्रसाद रतूडी, शंकर दत्त पैन्यूली, कन्हैया लाल सेमवाल, कैलाश चन्द्र पैन्यूली, प्रेमदत्त डिमरी, सोहन सिंह राणा, सत्येन्द्र सिंह रावत, दरमियान सिंह जेठूडी, कृष्ण कुमार वर्मा, राम प्रसाद रयाल, अरविन्द तोमर, हंसलाल असवाल, गोरासिंह पोखरियाल एवं प्रेम सिंह मस्तवाल सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।
