राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब ‘मुनि की रेती’ आयोजित करेगा विचार गोष्ठी

  1. ♦

8 नवंबर को ‘उत्तराखंड की दशा-दिशा’ पर होगा मंथन; निबंध प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

मुनि की रेती। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आगामी 8 नवंबर को ‘प्रेस क्लब मुनि की रेती’ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत मुख्य रूप से ‘उत्तराखंड की दशा और दिशा’ विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, स्कूली बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

बैठक के दौरान प्रेस क्लब की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निष्क्रिय सदस्यों को हटाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, रेखा भंडारी को क्लब के नए सदस्य के रूप में शामिल करने पर सर्वसम्मति बनी।

इस बैठक में क्लब के संरक्षक सूर्य चंद्र सिंह चौहान, विधि सलाहकार राम बल्लभ भट्ट, सुदीप पंचभैया, भारत भूषण कुकरेती, नवीन चंद्रा, धनीराम बिजल्वाण (बिजोला), विनोद बिजल्वाण तथा रामकृष्ण पोखरियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे