
देवप्रयाग टाईम्स 7 सितंबर 26
मुनिकीरेती। आगामी हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर प्रेस क्लब मुनिकीरेती के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान नई पीढ़ी में मातृभाषा हिंदी के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए कविता पाठ, भाषण, हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर गत बैठक की पुष्टि करते हुए कुछ सदस्यों की शंकाओ का समाधान भी किया गया व सदस्यता बनाए रखने व नये सदस्यों को जोड़ने के लिए नियमों पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय बडोला, सचिव आशीष लखेड़ा, संरक्षक सूर्य चंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
