प्रेस क्लब मुनि की रेती: संजय बडोला अध्यक्ष और आशीष लखेड़ा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

 देवप्रयाग टइम्स (गिरीश भट्ट) 12 अगस्त 26

मुनि की रेती/  टिहरी गढ़वाल प्रेस क्लब मुनि की रेती की आपातकालीन बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सूर्यचंद्र सिंह चौहान ने एक सरप्राइज देते हुए स्वयं को पदमुक्त करने और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव सदस्यों के सामने रखा। बैठक में सदस्यों ने चौहान जी की इच्छा का सम्मान किया और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में संजय बडोला को अध्यक्ष, युवा पत्रकार आशीष लखेड़ा को महासचिव, सुदीप पंचभैया एवं भारत भूषण कुकरेती को उपाध्यक्ष, धनीराम को कोषाध्यक्ष तथा नवीन चंद्रा व गिरीश चंद्र भट्ट को सह-सचिव चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुकरेती, सतेंद्र चौहान और आनंद बहुगुणा आदि निर्विरोध निर्वाचित हुए।

​बैठक के दौरान भारत भूषण कुकरेती ने सूर्यचंद्र सिंह चौहान को प्रेस क्लब के संरक्षक पद पर आजीवन नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इस फैसले से संगठन की एकजुटता और अपार शक्ति का संदेश गया।

​बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण हेतु आवश्यक अभिलेखीय कार्यवाही के लिए संजय बडोला, आशीष लखेड़ा और धनीराम को अधिकृत किया गया है। इसके लिए सभी सदस्यों से अपने आवश्यक पहचान पत्र (जैसे पहचान का प्रमाण), फोटो आदि तत्काल कार्यालय में महासचिव को जमा करने को कहा गया है ताकि समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सके।

​बैठक की अध्यक्षता सूर्यचंद्र चौहान ने की तथा संचालन संजय बडोला ने किया। पूर्व अध्यक्ष चौहान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा के साथ संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे