मतदाता सूची पुनरीक्षण: टिहरी में विसंगति और अनमैप्ड नोटिसों पर सुनवाई जारी

देवप्रयाग टाइम्स( गिरीश भट्ट) 11 अगस्त 26

देवप्रयाग/ टिहरी गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदाता सूची से संबंधित विसंगति एवं अनमैप्ड मामलों के निस्तारण के लिए नोटिसों पर सुनवाई प्रक्रिया तेजी से जारी है। प्रशासन द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों पर शिविर लगाकर मतदाताओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है।

इसी क्रम में तहसील बालगंगा के अंतर्गत भाग संख्या 42 (आंगनवाड़ी केंद्र खोला) में सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान एईआरओ व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चमियाला मानवेंद्र सिंह रावत, कृषि विभाग के एएओ-3 संजय राणा, नगर पंचायत कार्मिक अल्पेश व प्रियांशु उपस्थित रहे। मतदेय स्थल पर बीएलओ उर्मिला बिष्ट, आंगनवाड़ी सहायिका समिता देवी, ग्राम प्रधान कैलाश ममगाई के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलए राम लाल (कांग्रेस) और बीएलए सब्बल सिंह (भाजपा) की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई पूरी की गई।

वहीं तहसील बालगंगा के ही भाग संख्या 43, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठगा (रियूंटी) में भी संबंधित अधिकारियों, बीएलओ दीपा देवी व आंगनवाड़ी सहायिका सपना की उपस्थिति में विसंगति मामलों पर सुनवाई हुई। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के बूथ संख्या 74 (राजकीय इंटर कॉलेज मिश्रवाण गांव), बूथ संख्या 96 (गालूधार) तथा विधानसभा क्षेत्र टिहरी के बूथ संख्या 130 (कोटी खास) में भी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर जल्द निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन मामलों में निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो सकी है, उनके लिए तत्काल नई तिथि तय कर दोबारा सुनवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, उनके आवश्यक दस्तावेज अविलंब संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे