वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मुख्य विकास अधिकारी

 

  • जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण
  • नई टिहरी में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय ‘पंच सम्मेलन’ एवं ‘जल उत्सव’

देवप्रयाग /टिहरी (♦गिरीश भट्ट )जनपद के क्रीड़ा हॉल, नई टिहरी में शनिवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबीजी राम-जी) तथा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय पंच सम्मेलन एवं ‘जल उत्सव/जल संरक्षण अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरुणा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़े पैमाने पर प्रतिभाग किया।

125 दिनों के रोजगार का प्रावधान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि वीबीजी राम-जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब वर्ष में 125 दिनों के रोजगार का कानूनी प्रावधान किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना में ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाते हुए कार्यों के दायरे का विस्तार किया गया है, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य संपन्न हो सकें। सीडीओ ने योजना की पात्रता, कार्य स्वीकृति प्रक्रिया, श्रमिकों के अधिकारों और पारदर्शी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।

जल संरक्षण को प्राथमिकता सीडीओ ने कहा कि योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, सिंचाई, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, भूजल पुनर्भरण, वाटरशेड विकास और वनीकरण को प्राथमिकता दी गई है। इन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों और जनसहभागिता को सबसे अहम कड़ी बताया गया।

प्राकृतिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन सम्मेलन के दौरान ‘सारा’ के हाइड्रो जियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज शेकवाल ने प्राकृतिक जल स्रोतों (धारा-नौला) के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण पर तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों की शंकाओं का समाधान करते हुए योजनागत प्रावधानों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिले के तमाम ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे