मुनिकीरेती में उफान पर आया खारा स्रोत बरसाती नाला, SDRF ने बचाई फँसे लोगों की जान

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )17 अगस्त 26

मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल)। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुनिकीरेती स्थित खारा स्रोत के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में पानी का तेज बहाव और जलस्तर बढ़ता देख अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला।

SDRF जवानों ने लाउडहेलर (मल्टी-स्पीकर) और मौखिक रूप से घोषणा कर आसपास मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं को नाले के पास न जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी। टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी रखते हुए लोगों को संभावित खतरे के प्रति सतर्क किया गया।

बड़ा हादसा टला, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए इसी दौरान बरसाती नाले के अचानक बढ़े जलस्तर के कारण कुछ लोग किनारे पर फँस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत व बचाव अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद फँसे हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के अनुसार क्षेत्र में SDRF और पुलिस-प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने आम जनता व यात्रियों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें, सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे