उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, टिहरी के सनंत कुमार को राज्य कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी

 

 देवप्रयाग टाईम्स 06 अक्टूबर, 2026

देवप्रयाग /टिहरी उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की चुनावी बैठक हल्द्वानी में संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में ध्रुव मुंज्याल को अध्यक्ष और भूपाल सिंह चौपाल को सचिव निर्वाचित किया गया है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वर्तमान महासचिव एवं उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राजीव मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस चुनाव में टिहरी हॉकी एसोसिएशन के सचिव सनंत कुमार को उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन का कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। राज्य कार्यकारिणी में टिहरी की इस भागीदारी को जिले में हॉकी के बढ़ते प्रभाव और निरंतर आयोजित हो रही खेल गतिविधियों के सुखद परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

सनंत कुमार के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर टिहरी गढ़वाल के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य कार्यकारिणी में जिले का प्रतिनिधित्व मिलने से टिहरी में हॉकी के विकास, स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और नई प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे