
देवप्रयाग टाइम्स (गिरीश भट्ट)
देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 04 अगस्त26। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लेते हुए डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के निचले तल पर सीलन की समस्या के समाधान के लिए चल रहे मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुधार एवं मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव में किसी प्रकार की बाधा न आए।
निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस के प्रतिनिधि गब्बर सिंह रावत एवं नवीन सेमवाल, निर्वाचन विभाग से मनोज भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
