
देवप्रयाग टाईम्स
टिहरी गढ़वाल, 10 सितंबर 2026 जिलाधिकारी के निर्देशों पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने तीन औषधि विक्रय फर्मों के क्रय-विक्रय (बिक्री) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म का लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों में दवाइयों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, स्टॉक एवं भंडारण की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की सघन जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान गुणवत्ता की जांच और परीक्षण के लिए कुल 4 दवाइयों के नमूने (सैंपल) संग्रह कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नियम उल्लंघन पर तीनों फर्मों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
