स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने दिए निर्देश, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट)११ अगस्त २६

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने और चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

12 अगस्त को विशेष स्वच्छता अभियान और ‘पहले-बाद’ की फोटो अनिवार्य सीडीओ ने निर्देश दिए कि 12 अगस्त को जनपद के सभी प्रमुख स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उपजिलाधिकारियों, बीडीओ और ईओ को स्थल चयन के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान से पहले और बाद की तस्वीरें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा नगर पालिका को शहीद स्मारकों की सफाई और शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

13 को तिरंगा रैली, 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तय कार्यक्रम के अनुसार, 13 अगस्त को डाइजर से बौराड़ी तक भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। सीडीओ ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को रैली मार्ग पर सुचारू यातायात, सुरक्षा, एंबुलेंस व मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत प्रदर्शनी, दो मिनट का मौन, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, श्रद्धांजलि व कैंडल मार्च के आयोजन होंगे। स्कूलों और कॉलेजों में वाद-विवाद, निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

14-15 अगस्त को रोशनी से जगमगाएंगे भवन, स्वास्थ्य विभाग लगाएगा ब्लड कैंप सीडीओ ने निर्देश दिए कि 14 और 15 अगस्त को सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से सजाया जाए। 15 अगस्त को सभी राजकीय कार्यालयों में प्रातः 9:00 बजे और मुख्य कार्यक्रम स्थल प्रताप इंटर कॉलेज में प्रातः 9:30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

शहीद परिजनों का सम्मान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सीडीओ ने अमृत सरोवरों और चिन्हित स्थलों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सघन पौधरोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम व तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार करने को कहा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे