न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना: बंजर खेतों में लौटी हरियाली, पलायन पर लगी रोक

देवप्रयाग टाईम्स 29 जुलाई 26

देवप्रयाग/कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल): जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर स्थित ग्राम न्यूली और सेमी सेमला में ‘न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना’ ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। लंबे समय से पानी की किल्लत और सिंचाई सुविधाओं के अभाव में बंजर पड़े खेत अब एक बार फिर लहलहाने लगे हैं, जिससे स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।

₹331.43 लाख की लागत से हुआ निर्माण सिंचाई विभाग के लघु डाल खंड (उत्तरकाशी) द्वारा तैयार की गई यह महत्वाकांक्षी परियोजना नाबार्ड (RIDF-28) के अंतर्गत ₹331.43 लाख की लागत से पूरी की गई है। योजना के तहत चन्द्रभागा गाड़ से लगभग 500 मीटर की ऊँचाई तक पानी लिफ्ट कर खेतों तक पहुँचाया जा रहा है। नियमित पानी मिलने से ग्रामीणों ने वर्षों से खाली पड़े खेतों को दोबारा तैयार कर खेती शुरू कर दी है।

नकदी फसलों से बढ़ी आय, घटा पलायन सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के बाद किसानों ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ सब्जियों, औषधीय पौधों और अन्य नकदी फसलों का उत्पादन शुरू कर दिया है। पहले केवल वर्षा पर निर्भर रहने के कारण पैदावार सीमित थी, जिससे युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ता था। अब खेती के लाभदायक बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं और युवाओं का रुझान कृषि की ओर लौट रहा है।

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार स्थानीय किसानों का कहना है कि यह परियोजना केवल एक सिंचाई व्यवस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। समय पर बुनियादी सुविधा मिलने से बंजर भूमि भी उपजाऊ बन गई है। क्षेत्रवासियों ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे