तीन दिवसीय श्री नीलकंठ महादेव वार्षिक जागरण महोत्सव संपन्न, समापन पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

देवप्रयाग टाइम्स (गिरीश भट्ट)

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल 10 अगस्त26नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गजा तहसील अंतर्गत ग्राम बमणगांव (पट्टी-क्वीली खगसांण) में आयोजित तीन दिवसीय श्री नीलकंठ महादेव वार्षिक जागरण महोत्सव सोमवार को सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर विधिवत संपन्न हो गया। समापन समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मंदिर में पूजा-अर्चना और ग्रामीणों से संवाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने बमणगांव, कोट एवं मणगांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद भी किया। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए।

15वीं वर्षगांठ पर भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन ग्रामीणों की एकता और आस्था का प्रतीक यह महोत्सव वर्ष 2012 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अपनी 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय अखंड ज्योति, जलाभिषेक और जागरण का विशेष आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में प्राचीन परंपरा के अनुसार ढोल-दमाऊ की थाप पर मंडाण लगाकर देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। साथ ही प्रसिद्ध लोकगायक प्रवीण कोहली और मनीष विश्वकर्मा की लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।

समारोह में दिग्गजों और अधिकारियों की मौजूदगी कार्यक्रम में बमणगांव की ग्राम प्रधान शीला देवी, ददेली की ग्राम प्रधान सीमा देवी, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, मंदिर समिति अध्यक्ष रविन्द्र मुयाल, घंटाकर्ण धाम समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, गजा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ईश्वरी प्रसाद बिजल्वाण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश सहित प्रशासनिक, कृषि, शिक्षा एवं पेयजल निगम के अधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे