स्वतंत्रता दिवस पर टिहरी में होंगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

देवप्रयाग टइम्स (गिरीश भट्ट) 10 अगस्त 26

देवप्रयाग/टिहरी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 और 15 अगस्त को जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिताओं का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत अंडर-14 एवं अंडर-17 (बालक/बालिका) वर्ग की बैडमिंटन (एकल व युगल) प्रतियोगिता कार्मल स्कूल, चंबा में खेली जाएगी।

श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनिकीरेती में पुरुष ओपन वर्ग की हॉकी (7-ए-साइड) और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज कैंपटी (जौनपुर) में अंडर-17 जूनियर बालक कबड्डी तथा राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार (घनसाली) में अंडर-19 बालक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल, नरेंद्रनगर में सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी।

खिलाड़ियों के लिए नियम व सुविधाएं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए पहचान पत्र के रूप में अपने पहचान पत्र की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। खेल विभाग के मानकों के अनुसार प्रतिभागी खिलाड़ियों को साधारण बस का आने-जाने का किराया, भोजन, आवास व अन्य आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

चयन ट्रायल की तिथियां भी घोषित खेल विभाग द्वारा योजनाओं के तहत चयन ट्रायल की तिथियां भी तय कर दी गई हैं:

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना (8 से 14 वर्ष): जिला स्तरीय चयन ट्रायल 11 से 14 अगस्त तक बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में होगा।
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना (14 से 23 वर्ष): जिला स्तरीय चयन ट्रायल 17 से 20 अगस्त तक श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनिकीरेती में आयोजित किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए क्रीड़ा प्रशिक्षकों—संनत कुमार (7895541511), मो. शहजाद सलमानी (7060721239) या राजीव पेटवाल (9634792925) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे