बकाया वसूली को लेकर प्रशासन सख्त: 20 सहकारी समितियों के खिलाफ RC जारी

 

  • 349 सदस्यों पर ₹221.26 लाख का बकाया, वसूली तेज
  • शेष बकायेदारों को अक्टूबर तक भुगतान करने की अंतिम चेतावनी

टिहरी  9 सितंबर 2026 सहकारी समितियों से लंबित बकाया राशि की वसूली को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) पान सिंह राणा के अनुरोध पर अपर जिलाधिकारी (ADM) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद के चार विकासखंडों की 20 सहकारी समितियों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी कर दिए हैं। इन समितियों के 349 सदस्यों पर कुल ₹221.26 लाख की बकाया धनराशि लंबित है। बता दें कि जनपद में कुल 78 सहकारी समितियां संचालित हैं।

आरसी जारी की गई 20 समितियों का विवरण

  • ब्लॉक चंबा (7 समितियां): चंबा, बादशाहीथौल, बगासूधार, साबली, सौंड़कुंड, गजा और तुंगोली।
  • ब्लॉक प्रतापनगर (10 समितियां): लंबगांव, रौंणदरमोली, कोटालगांव, माजफ, कुड़ियालगांव, ल्वार्ख्या, सिलारी, मोटना, दीनगांव और मुखेम।
  • ब्लॉक जाखणीधार (2 समितियां): सानदणा और बड़कोट।
  • ब्लॉक थौलधार (1 समिति): लालूरी।

अक्टूबर तक भुगतान न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि सहकारी समितियों की बकाया राशि की वसूली कई वर्षों से लंबित थी। प्रशासन ने अब इस पर विशेष ध्यान देते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन 20 समितियों के अलावा जनपद की अन्य जिन समितियों के सदस्यों पर बकाया है, उन्हें अक्टूबर 2026 तक हर हाल में बकाया जमा करने का समय दिया गया है। तय समयसीमा के भीतर भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ भी नियमानुसार आरसी जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बकाया वसूली की नियमित समीक्षा करने और प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान पटल प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे