सीडीओ ने कीर्तिनगर में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित उद्यमों का किया निरीक्षण

देवप्रयाग टाईम्स

टिहरी गढ़वाल, 09 सितंबर 26मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरुणा अग्रवाल ने बुधवार को विकास खंड कीर्तिनगर के अंतर्गत संचालित ग्रामोत्थान परियोजना के विभिन्न सीबीओ स्तरीय उद्यमों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता के फूड कार्ट व संग्रहण केंद्र तथा वीर शिरोमणि स्वायत्त सहकारिता के फूड कार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों फूड कार्ट पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वाद का स्वयं परीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। सीडीओ ने संबंधित संचालकों को नियमित रूप से गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि इन उद्यमों का विस्तार कर महिलाओं की आजीविका को और मजबूत बनाया जा सके।

इसके उपरांत उन्होंने चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता के संग्रहण केंद्र की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुमना सहित संबंधित क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) का स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे