एसआईआर-2026: मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों पर सुनवाई पूर्णता की ओर, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )8 नंबर 26

टिहरी गढ़वाल विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 तथा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 03 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

निर्वाचन पुनरीक्षण की मुख्य बातें:

मतदाता एवं केंद्र: 14 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार जिले की छह विधानसभा सीटों पर कुल 994 मतदान केंद्र और 4,63,628 पंजीकृत मतदाता हैं।नोटिस एवं सुनवाई: अनमैप व विसंगति श्रेणी के अंतर्गत जारी 1,17,501 नोटिसों में से 1,17,500 की सुनवाई पूरी कर ली गई है, जो कुल कार्य का 99.99 प्रतिशत है।फॉर्मों की स्थिति (15 जुलाई से 07 सितंबर):

प्रपत्र-6 (नया नाम जोड़ना): 3,171 आवेदनों में से 1,634 स्वीकृत, 62 निरस्त और 489 प्रक्रियाधीन हैं।

प्रपत्र-7 (नाम हटाना): 613 आवेदनों में 168 स्वीकृत, 16 निरस्त तथा 360 प्रक्रियाधीन हैं।

प्रपत्र-8 (संशोधन): 1,021 आवेदनों में से 549 स्वीकृत, 15 निरस्त और 58 प्रक्रियाधीन हैं।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, भाजपा प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जयेन्द्र पंवार और यूकेडी से लोकेंद्र दत्त जोशी सहित कई अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे