
देवप्रयाग टाईम्स 31अगस्त 26
टिहरी गढ़वाल, 31 अगस्त। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम झिवांली में जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक सूचनाओं एवं अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों को अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम प्रधान झिवांली से भी कार्यक्रम की सूचना अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने को कहा गया है, ताकि ग्रामीण अपनी शिकायतें एवं मांग पत्र प्रस्तुत कर सकें और उनका नियमानुसार निस्तारण किया जा सके।
