
देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )
देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 17 अगस्त (2026): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को सामग्री व किट वितरण शुरू किया गया है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सभी पात्र श्रमिकों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को हाइजीन, पोषण और शिक्षण किट वितरित की जा रही हैं।
विकासखण्ड चम्बा का न्याय पंचायतवार वितरण रोस्टर
- 19 अगस्त: पागरखाल (पंचायत भवन)
- 20 अगस्त: डडूर (धारकोट पंचायत भवन)
- 21 अगस्त: जगधार (बादशाहीथौल पंचायत भवन)
- 22 अगस्त: नकोट (पंचायत भवन)
- 24 अगस्त: विरोगी (गौंसारी बारातघर)
- 25 अगस्त: पलास (पंचायत भवन)
- 26 अगस्त: दिखोलगांव (पंचायत भवन)
- 27 अगस्त: देवरी (पंचायत भवन)
- 29 अगस्त: चोपड़ियाल गांव (पंचायत भवन)
अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- शहरी क्षेत्र का रोस्टर: श्रम प्रवर्तन अधिकारी आइशा के अनुसार 17 अगस्त को नगरपालिका वार्ड 01 से 06 के श्रमिकों को किट दी गई। 18 अगस्त को नगरपालिका हॉल बौराड़ी में वार्ड 07 से 11 के श्रमिकों को किट बांटी जाएगी।
- शिक्षण किट की पात्रता: यह किट केवल 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले पंजीकृत श्रमिकों को दी जाएगी (अधिकतम दो बच्चों के लिए अनुमन्य)।
- मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण: किट वितरण स्थल पर चिकित्सा जांच वाहन मौजूद रहेगा, जहां श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से नियत तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।
