कीर्तिनगर के दर्शन सिंह भंडारी को ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

देवप्रयागर कीर्ति नगर  डागर पट्टी स्थित बैजवाड़ी गांव निवासी दर्शन सिंह भंडारी को सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (President’s Police Medal for Meritorious Service) के लिए चुना गया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे कीर्तिनगर क्षेत्र और उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत दर्शन सिंह भंडारी को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सत्यनिष्ठा, कड़े अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए दिया जा रहा है।

अपनी इस उपलब्धि पर आभार व्यक्त करते हुए दर्शन सिंह भंडारी ने कहा:

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और देश की सेवा में दिन-रात समर्पित मेरे सभी साथियों का है, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठापूर्वक राष्ट्र की सुरक्षा में डटे हुए हैं।”

क्षेत्रवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि को पूरे टिहरी जिले व डागर पट्टी के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे