विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: अपर आयुक्त ने नरेंद्रनगर में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

देवप्रयाग टाईम्स 31 जुलाई 26

​देवप्रयाग /टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वाल मंडल के अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 11-नरेंद्रनगर का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति जानी और मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

​समीक्षा बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने अब तक की कार्रवाई, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद अपर आयुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर निष्पक्ष और सहभागी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए उनके सुझाव मांगे।

​दौरे के दौरान अपर आयुक्त, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम नरेंद्रनगर ने चार मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ (BLO) से मतदाता सत्यापन और फॉर्म वितरण की स्थिति पूछी तथा निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

​इस अवसर पर एसडीएम आशीष घिल्डियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, तहसीलदार विनोद तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।τ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे