विश्वविद्यालय के दल ने देवप्रयाग में जाना भारतीय ज्ञान प्रणाली व प्राचीन खगोल विज्ञान

 नक्षत्र वेधशाला और संगम स्थल का भ्रमण कर दुर्लभ पांडुलिपियों व नदी संरक्षण के महत्व को समझा

​देवप्रयाग। दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र’ से जुड़े छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के एक दल ने देवप्रयाग तीर्थ व श्री रघुनाथ कीर्ति केंद्रीय संस्कृत परिसर स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान का भ्रमण कर प्राचीन भारतीय ज्ञान और संस्कृति की बारीकियों को जाना।

​भ्रमण के दौरान दल ने वेधशाला में सुरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों और पारंपरिक खगोल विज्ञान की जानकारी लेने के साथ ही यहाँ के मंदिरों व प्राकृतिक परिवेश का अनुभव किया। भागीरथी और अलकनंदा के पवित्र संगम स्थल पर पहुँचकर विद्यार्थियों ने नदी संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को समझा। इसके साथ ही विभिन्न विषयों का अध्ययन कर रहे इन युवाओं ने भारतीय ऋषियों व साधकों की आश्रम परंपरा और वानप्रस्थ जीवन शैली को भी करीब से देखा।

​दल का नेतृत्व कर रहीं प्रो. वंदना गुप्ता ने बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने तपोवन और नीलकंठ महादेव के बाद देवप्रयाग संगम तथा प्राचीन रघुनाथ मंदिर का भ्रमण किया। इस यात्रा से उन्हें भारतीय धर्म और संस्कृति से जुड़ी समृद्ध परंपराओं को प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला।

​छात्र प्रमुख अंशिका ने बताया कि विद्यार्थियों को पहली बार हस्तलिखित प्राचीन ग्रंथों, पारंपरिक खगोलीय यंत्रों की कार्यपद्धति और तीर्थ स्थलों के पौराणिक व आध्यात्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। अकादमिक दृष्टि से यह शैक्षणिक भ्रमण सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने आधुनिक विषयों की पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपनी प्राचीन विरासत और धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया है। इस अध्ययन दल में डॉ. कृष्ण गोपाल त्यागी, डॉ. वसंत कुमार मिश्रा और डॉ. कृति पूनिया सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे