टिहरी में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु बैठक, 2 आवेदनों को मिली स्वीकृति

देवप्रयाग टाईम्स

टिहरी गढ़वाल, 09 सितंबर 2026 जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिन्हीकरण के लिए प्राप्त कुल 28 आवेदन पत्रों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समिति द्वारा दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के गहन परीक्षण के बाद 2 आवेदनों को सर्वसम्मति से चिन्हीकरण हेतु स्वीकृत किया गया। वहीं, मानक पूरे न करने पर 8 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया, जबकि 18 लंबित आवेदनों को आवश्यक अभिलेख जुटाकर आगामी बैठक में पुनर्विचार हेतु प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है।

चयनित एवं निरस्त आवेदन:

स्वीकृत आवेदन: विधि विहार (नई टिहरी) निवासी ओम प्रकाश भट्ट और ग्राम कुमाली (पट्टी कुजणी) निवासी स्वर्गीय तोता सिंह के आवेदनों को समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

निरस्त आवेदन: शासनादेश में निर्धारित पात्रता मानक पूरे न करने के कारण जगत सिंह (जौनपुर, तहसील धनौल्टी), वीरेंद्र सिंह (जौनपुर, तहसील धनौल्टी) और उस्मान (नई टिहरी) सहित कुल 8 आवेदनों को खारिज कर दिया गया।पुनर्विचार हेतु लंबित: सुंदरमणि (ग्राम बडोन, कीर्तिनगर), विक्रम सिंह बिष्ट (नई टिहरी) और विद्या नेगी (बौराड़ी, नई टिहरी) सहित 18 प्रकरणों पर अगली बैठक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनर्विचार किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित अधिकारी व सदस्य: बैठक में आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसीएमओ डॉ. अमलेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर शांता सजवाण तथा समिति के गैर-सरकारी सदस्य लोरेंद्र दत्त जोशी, मुरारी लाल, देवी सिंह पवार और पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे