• स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिकों ने दी विभाजन के शहीदों को श्रद्धांजलि

संवाददाता, नई टिहरी (15 अगस्त 2026): स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, नई टिहरी में पूर्व सैनिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सहायक अधिकारी (सूबेदार मेजर/ऑनरेरी कैप्टन) बलवंत सिंह रावत ने उपस्थित पूर्व सैनिकों का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। गोष्ठी के दौरान 14 अगस्त 1947 को हुए देश के विभाजन की त्रासदी और उस दौरान हुई भारी जनहानि पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने विभाजन विभीषिका में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कैप्टन रमेश रतूड़ी, कैप्टन भगवान सिंह और कैप्टन धन सिंह नेगी ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव व संस्मरण साझा किए। उन्होंने देश की आजादी, राष्ट्र सेवा और ऐतिहासिक स्मृतियों का उल्लेख करते हुए युवा पीढ़ी को देशभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मकानी भंडारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सूबेदार भगवान सिंह, सूबेदार दिनेश सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह, हवलदार बलवीर चंद, सूबेदार रकम सिंह बिष्ट और केसर सिंह कैन्तुरा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे