मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल शुरू, 245 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट )

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 12 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल बुधवार से बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में शुरू हो गए। चयन प्रक्रिया में जनपद के विभिन्न विकासखंडों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों से चयनित प्रतिभावान बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

पहले दिन आयोजित ट्रायल में 8 से 9 वर्ष तथा 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इन दोनों आयु वर्गों में विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्रों से चयनित कुल 245 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल के अनुसार, चयन ट्रायल के अगले चरण में 11 से 12 वर्ष तथा 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए भी चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का उद्देश्य जनपद के बाल एवं युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण, अवसर एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है, ताकि वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे