65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर जाकर होगी नोटिसों की सुनवाई: डॉ. पुरुषोत्तम

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

दैनिक ब्यूरो / टिहरी गढ़वाल, 06 अगस्त 2026

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कुमाऊं और गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों (डीईओ) ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में विसंगतियों से जुड़े नोटिसों के मामलों में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी सूरत में बूथों तक न आना पड़े। अधिकारियों और बीएलओ को ऐसे मतदाताओं के घर-घर जाकर नोटिसों की सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

फार्म 6, 7 और 8 का समयबद्ध निस्तारण

डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों♦ को निर्देश दिए कि नए नाम जोड़ने (फार्म 6), नाम हटाने (फार्म 7) और संशोधन (फार्म 8) से संबंधित प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर उनका समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

5 से अधिक आपत्तियों पर ईआरओ करेंगे खुद जांच

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि दावे एवं आपत्तियों के चरण में किसी एक व्यक्ति या मतदाता द्वारा 5 से अधिक मामलों में आपत्तियां दर्ज कराई जाती हैं, तो नियत प्रावधानों के तहत संबंधित निर्वाचक निबन्धन अधिकारी (ERO) स्वयं अपने स्तर से इसकी विधिवत जांच और भौतिक सत्यापन करेंगे।

मंडलायुक्त करेंगे जिलेवार सुपर चेकिंग

अभियान की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत तथा गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप को अपने-अपने मंडलों के जिलों में स्वयं जाकर ‘सुपर चेकिंग’ करने के निर्देश दिए हैं।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिला मुख्यालय टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीईओ) विजय तिवारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे