डायट की वार्षिक कार्ययोजना पर मंथन: गुणवत्ता सुधार के लिए कमजोर परिणाम वाले स्कूलों के शिक्षकों को प्राथमिकता पर मिलेगा प्रशिक्षण

देवप्रयाग टाईम्स 01 अगस्त, 2026 (गिरीश भट्ट )

  • प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुख बनाने के दिए निर्देश
  • मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्ययोजना एवं परामर्शी समिति की बैठक

देवप्रयाग/टिहरी  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नई टिहरी की वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना एवं कार्यक्रम परामर्शी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी (CDO) वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष (2025-26) की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत संतोषजनक नहीं रहा है, वहाँ के शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए, ताकि इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण कर सकें।

प्रशिक्षण के प्रभाव का होगा मूल्यांकन

सीडीओ ने डायट अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों की सूची प्रस्तुत की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि इन प्रशिक्षणों से विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता और परीक्षा परिणामों में क्या सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने प्रशिक्षण की निगरानी, मूल्यांकन प्रणाली और उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

गत वर्ष 2,700 से अधिक शिक्षकों व सदस्यों को मिला प्रशिक्षण

बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि वर्ष 2025-26 के दौरान डायट द्वारा:

  • FLN (आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान): 1,161 शिक्षक
  • कौशलम प्रशिक्षण: 912 शिक्षक
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रशिक्षण: 212 कार्यकर्त्रियाँ
  • आनन्दम कार्यक्रम: 247 शिक्षक
  • अबेकस प्रशिक्षण: 82 शिक्षक
  • SMC प्रशिक्षण: 150 सदस्य कुल मिलाकर विभिन्न वर्गों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

संस्थान की आवश्यकताओं पर चर्चा

बैठक के दौरान डायट अधिकारियों ने दैनिक मजदूरी पर सफाई कर्मी की तैनाती और छात्र-छात्राओं के लिए ‘एक्सपोजर विजिट’ (शैक्षणिक भ्रमण) हेतु आवश्यक बजट आवंटित करने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में ये रहे उपस्थित

वर्चुअल बैठक में प्राचार्य डायट सुमेर सिंह कैन्तुरा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला, प्रवक्ता देवेंद्र भंडारी, नरेंद्र कुमाईं, डॉ. वीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद बडोनी, बीआरपी विकास महर, सीआरपी आँचल सेमवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चन्द रमोला, डॉ. अजय कुमार चौरसिया, अभिषेक शुक्ला और परामर्शी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे