कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

देवप्रयाग टाईम्स 30 जुलाई 2026

देवप्रयाग/टिहरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशों के अनुपालन में, कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगोत्री यात्रा मार्ग पर संचालित लंगरों और भंडारों का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद टिहरी के बागबाट, गाजणा, आमसेरा, नागणी और फकोट सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर संचालित कांवड़ सेवा लंगरों व भंडारों का जायजा लिया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, परिसर की स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की सूक्ष्मता से जांच की गई।

टीम द्वारा सभी भंडारा संचालकों को श्रद्धालुओं को केवल स्वच्छ, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही यह हिदायत भी दी गई कि किसी भी दशा में एक्सपायरी (कालातीत) खाद्य सामग्री का प्रयोग न किया जाए। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

20 से अधिक नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

प्रमोद रावत, सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने सतर्कता बरतते हुए मिठाई, सब्जी, आटा, दाल और चावल सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों के लगभग 20 नमूने एकत्रित किए हैं, जिन्हें विस्तृत परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त प्रमोद रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान एवं सहायक श्रीचंद कुमाई मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे