टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, 15 सितंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

देवप्रयाग टाईम्स

टिहरी गढ़वाल, 01 सितंबर 2026: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में नए मतदाता पंजीकरण (फॉर्म-6) के लिए कुल 4,229 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें सर्वाधिक 1,329 आवेदन घनसाली विधानसभा क्षेत्र से आए हैं। इसके अलावा देवप्रयाग से 469, नरेंद्रनगर से 763, प्रतापनगर से 490, टिहरी से 753 और धनौल्टी से 425 आवेदन मिले हैं।

नाम हटाने के लिए प्रयुक्त होने वाले फॉर्म-7 के कुल 867 आवेदन प्राप्त हुए हैं (घनसाली-42, देवप्रयाग-34, नरेंद्रनगर-387, प्रतापनगर-148, टिहरी-106 और धनौल्टी-150)। वहीं, नाम, पता या फोटो संशोधन हेतु फॉर्म-8 के कुल 1,891 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनमें घनसाली से 286, देवप्रयाग से 289, नरेंद्रनगर से 457, प्रतापनगर से 173, टिहरी से 380 और धनौल्टी से 306 आवेदन शामिल हैं।

एडीएम ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण अभियान के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। आगामी 15 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिस पर उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई।

बैठक में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस प्रतिनिधि नवीन सेमवाल, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे