जनता दरबार में गूंजीं पेयजल, भूमि और विस्थापन की समस्याएं, 55 आवेदन मिले

 

 

देवप्रयाग टाईम्स (विशेष संवाददाता) नई टिहरी, 27 जुलाई 2026।

जिला सभागार नई टिहरी में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान पेयजल, विस्थापन, भू-माफिया, पुनर्वास और लोक निर्माण विभाग से संबंधित 55 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान सीएम हेल्पलाइन और जन समर्पण पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निस्तारित मामलों को तुरंत पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

भूमाफियाओं और पेयजल संकट पर गंभीर रुख

  • भूमि खरीद की जांच: ग्राम पंचायत कोट की प्रधान ममता भट्ट ने आरोप लगाया कि सहखातेदारों और प्रधान की सहमति के बिना भूमाफिया गुप्त रूप से जमीनें खरीद रहे हैं। इस पर डीएम ने तहसीलदार को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • पेजल स्रोत को नुकसान: ग्राम पंचायत पाली की प्रधान जयसुरी देवी ने बताया कि धोनाबागी–चावलखेत–नई टिहरी मार्ग पर मिट्टी डंपिंग से गांव का पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएम ने लोनिवि चंबा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • पानी व राशन की समस्या: बौराड़ी में बाधित पेयजल आपूर्ति पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता और अंत्योदय कार्ड के आवेदन पर जिला पूर्ति अधिकारी को तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा कार्य और अनियमितता पर कड़े निर्देश

जौनपुर के लामकांडे प्रधान दिनेश सिंह रावत की चुनारी गाड़ नाले से खतरे की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी (DDO) को सुरक्षा उपाय करने को कहा गया। वहीं, मरोड़ा पुल खाद्य गोदाम में पूर्ति निरीक्षक के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, धनोल्टी के बटवालधार में फल पट्टी क्षेत्र के अवैध पट्टों को नियमित करने और प्रतापनगर के रोलाकोट निवासियों के टिहरी बांध विस्थापन संबंधी मामलों पर भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सौंप दी गई।

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद: जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी मो. असलम सहित सभी ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे