राजकीय मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय के निकट स्थापित करने की उठी मांग

 

देवप्रयाग टाईम्स 27 जुलाई 26

जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देवप्रयाग/नई टिहरी: प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज, टिहरी के स्थान चयन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में असंतोष की लहर है। सोमवार को जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज को इडियां क्षेत्र के स्थान पर जिला मुख्यालय के निकट स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग की।

सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिला मुख्यालय के समीप मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल टिहरी शहर बल्कि आसपास के दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके विपरीत इडियां क्षेत्र में कॉलेज स्थापित होने से आम जनता को आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि जिला मुख्यालय में प्रशासनिक और बुनियादी ढांचा पहले से ही मजबूत स्थिति में है, जिससे मेडिकल कॉलेज का संचालन और विकास अधिक सुगम होगा। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से जनहित और भौगोलिक सुलभता को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे