टिहरी: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के लिए 40 सदस्यीय दल रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

देवप्रयाग/​टिहरी गढ़वाल, 13 जुलाई 2026 (देवप्रयाग टाईम्स)

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में जनपद टिहरी गढ़वाल से 40 सदस्यीय एक दल सोमवार को गुजरात स्थित सोमनाथ के लिए रवाना हो गया। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से दल की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सात दिवसीय इस यात्रा पर गए दल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 21 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होने के बाद सभी प्रतिभागी आज शाम हर्रावाला (देहरादून) से ट्रेन के जरिए गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।

​जिला प्रशासन की निशुल्क पहल

​यह पूरी यात्रा जिला प्रशासन द्वारा पूर्णतः निःशुल्क आयोजित की जा रही है, जिसका संचालन जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सोमनाथ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से रूबरू कराना है। साथ ही, इसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है।

​इस रवानगी के अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया सहित विभाग के कई कर्मचारी और यात्रा दल के सभी सदस्य उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे