
फोटो प्रतीकात्मक
देवप्रयाग नई टिहरी, 10 नवम्बर 2026।होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 57 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयन समिति ने निर्धारित मानकों के आधार पर 49 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन घोषित किया है, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के 8 पद रिक्त रह गए हैं।
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, टिहरी गढ़वाल के अनुसार, भर्ती विज्ञापन दिनांक 30 अप्रैल 2026 के क्रम में अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 जून से 20 जून 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज, जाजल (टिहरी गढ़वाल) में आयोजित की गई थी।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों एवं निर्धारित चयन मानकों के आधार पर चयन समिति ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इसके तहत कुल 57 पदों में से 49 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के 8 पद रिक्त रह गए हैं।
