सीडीओ ने नरेंद्रनगर में सामुदायिक उद्यमों का लिया जायजा; ड्रैगन फ्रूट खेती और बकरी पालन को बढ़ावा देने के निर्देश

देवप्रयाग टाईम्स

टिहरी गढ़वाल, 12 सितंबर26 सोमवार मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वरुणा अग्रवाल ने विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत ‘प्रगति स्वायत्त सहकारिता’ द्वारा संचालित सामुदायिक उद्यमों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट कल्टीवेशन और बकरी पालन यूनिट की व्यवस्थाओं व प्रगति की समीक्षा की।

ड्रैगन फ्रूट फार्म के निरीक्षण के दौरान पौधों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए सीडीओ ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी और जिला उद्यान अधिकारी पंकज पेटवाल को फार्म में ड्रिप इरिगेशन प्रणाली व जियो लाइन टैंक स्थापित करने के आदेश दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, “ड्रैगन फ्रूट जैसी नकदी फसलों से न केवल महिलाओं की आजीविका और आय में सुधार होगा, बल्कि यह जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को रोकने में भी कारगर सिद्ध होगी।”

इसके पश्चात सीडीओ ने किराड़ा स्थित बकरी पालन यूनिट का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने यूनिट में रोशनी की उचित व्यवस्था के लिए दो सोलर लाइटें लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों समेत समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे