सशक्त बहना उत्सव में दिखी महिलाओं के हुनर और स्थानीय उत्पादों की समृद्ध झलक

 

विकासखंड चंबा की नागराजा स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भंडारी ने मुख्यमंत्री से किया संवाद

विशेष संवाददाता, टिहरी (24 अगस्त, 2026) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर सहित जनपद के सभी विकासखंडों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से उनके समूहों की गतिविधियों, निर्मित स्थानीय उत्पादों, बिक्री की स्थिति और व्यवसाय में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। विकासखंड चंबा के नागराजा स्वयं सहायता समूह की सदस्य सीमा भंडारी ने संवाद के दौरान बताया कि उनके 10 सदस्यीय समूह द्वारा ऑर्गेनिक आउटलेट का संचालन किया जा रहा है। समूह मसाले और रोजमेरी सहित विभिन्न जैविक उत्पाद तैयार करता है, जिसका वार्षिक कारोबार 9 से 10 लाख रुपये तक पहुँच चुका है। समूह की सभी महिलाएँ अब ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

महिलाओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील और आसपास के पर्यटन स्थलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि टिहरी बांध और झील के कारण प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं। इन उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण महिलाओं की आय और आजीविका को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

परियोजना प्रबंधक डीआरडीए ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस सीधे संवाद से महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ है और ऐसे आयोजनों से उनके उत्पादों को बेहतर मंच मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए ज्योति, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे