राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

देवप्रयाग टाईम्स( गिरीश भट्ट) 15 अगस्त 26 शनिवार

देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बी.ए. प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु भव्य दीक्षांत एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीपाल सजवाण, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान विजय सिंह भंडारी तथा जाजल जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा पांडे ने किया।

​कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. सीमा पांडे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रावधानों और रेडक्रॉस युवा इकाई की जानकारी साझा की। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता ने करियर काउंसलिंग, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मीना ने एनएसएस गतिविधियों और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया।

​अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका ने पर्यावरण संरक्षण व कौशल विकास, पुस्तकालयाध्यक्ष ममता चौहान ने ई-बुक्स व डिजिटल लाइब्रेरी और राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने आचार-संहिता, 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति व अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

​अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्वावलंबी बनने और नैतिक मूल्यों के साथ शैक्षणिक व व्यक्तिगत विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्रीपाल सजवाण ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने का आह्वान किया। अंत में डॉ. अजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे