
देवप्रयाग टाइम्स (गरीश भट्ट)
देवप्रयाग/टिहरी: जनपद टिहरी गढ़वाल के बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी (एसआईएस इंडिया लिमिटेड), देहरादून द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता एवं मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास या फेल
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
- शारीरिक मापदंड: न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी एवं वजन कम से कम 50 किग्रा
- पंजीकरण शुल्क: ₹350 (केवल चयनित अभ्यर्थियों से शिविर में लिया जाएगा)
ट्रेनिंग और मानदेय चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस ट्रेनिंग एकेडमी, देहरादून में एक महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शुल्क ₹10,900 निर्धारित है, जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को भोजन, आवास और वर्दी की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चयनित जवानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
विकासखंड वार भर्ती शिविरों का कार्यक्रम (समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
- जौनपुर (खंड विकास कार्यालय): 17 से 18 अगस्त
- धौलधार: 19 से 20 अगस्त
- प्रतापनगर: 21 से 22 अगस्त
- भिलंगना: 24 से 25 अगस्त
- कीर्तिनगर: 26 से 27 अगस्त
- देवप्रयाग: 29 से 30 अगस्त
- जाखणीधार: 31 अगस्त से 1 सितंबर
- चंबा: 2 से 3 सितंबर
- नरेंद्रनगर: 5 से 7 सितंबर
जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी इच्छुक एवं योग्य युवाओं से नियत समय पर संबंधित विकासखंड कार्यालय पहुंचकर शिविर में भाग लेने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी सवाल के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।
