टिहरी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: 1.17 लाख मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई शुरू

देवप्रयाग टाईम्स (गिरीश भट्ट) 3 अगस्त 26

देवप्रयाग / टिहरी गढ़वाल, 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नोटिसों की सुनवाई का काम सोमवार से शुरू हो गया है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,04,390 विसंगति वाले (Inconsistencies) तथा 13,111 अनमैप (Unmapped) मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 1,17,501 संभावित नोटिस मतदाताओं को जारी कर सुनवाई की तिथियां निर्धारित की गई हैं। मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद में कुल 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभावार जारी नोटिसों का विवरण

विधानसभा क्षेत्र जारी किए गए कुल नोटिस
09 – घनसाली 21,094
14 – धनोल्टी 21,240
11 – नरेंद्रनगर 20,758
13 – टिहरी 19,256
10 – देवप्रयाग 19,131
12 – प्रतापनगर 16,022

आज से इन क्षेत्रों में शुरू हुई सुनवाई, देवप्रयाग व प्रतापनगर में कल से

सोमवार (3 अगस्त) से घनसाली, नरेंद्रनगर, टिहरी और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं, देवप्रयाग और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई का कार्य मंगलवार (4 अगस्त) से शुरू होगा।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार, संबंधित विद्यालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मतदाताओं से आवेदन प्राप्त कर उनका गहन परीक्षण और आवश्यक संशोधन कर रहे हैं। प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर अपने दावे, आपत्तियां या सुधार संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे