
देवप्रयाग टाइम्स
देवप्रयाग/टिहरी गढ़वाल, 17 जुलाई 2026
विशेष संवाददाता शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में ‘मेरा युवा भारत’ की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा और क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने ‘माई भारत’ की वार्षिक कार्ययोजना को सदन के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अब तक देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा इस प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि देश भर में 3.5 लाख से अधिक यूथ क्लबों का गठन किया जा चुका है।
युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास है मुख्य उद्देश्ययोजना के ढाँचे पर प्रकाश डालते हुए जिला युवा अधिकारी ने इसके तीन प्रमुख स्तंभों की विस्तृत जानकारी दी:
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, मार्गदर्शन (मेंटरशिप) तथा सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है।
विभिन्न कार्यक्रमों की दी गई जानकारी बैठक में ‘माई भारत’ पोर्टल और ऐप के विभिन्न फीचर्स के साथ-साथ आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी साझा की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट ,विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम ,बजट क्वेस्ट ,माई भारत इंटर्नशिप प्रोग्राम ,यंग लीडर्स डायलॉग पंजीकरण हेतु पात्रता: इस प्लेटफॉर्म पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवक और युवतियाँ अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आगामी मेगा आयोजनों में इन युवाओं की सक्रिय सहभागिता कैसे सुनिश्चित की जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
आगामी अभियान और कार्ययोजना जिला युवा अधिकारी ने बताया कि आगामी 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक जनपद में एक विशेष नशा मुक्त अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक ‘माई भारत पंजीकरण अभियान’ पहले से ही गतिमान है, जिसके तहत अधिक से अधिक युवाओं को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य विकास अधिकारी के कड़े निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए:
विस्तृत कैलेंडर: ‘माई भारत’ की वार्षिक कार्ययोजना का एक विस्तृत कैलेंडर तैयार कर सभी शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों को तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
डिजिटल प्रचार: योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक संक्षिप्त और प्रभावकारी वीडियो तैयार किया जाए, जिसमें संपर्क विवरण भी शामिल हो, ताकि इसे प्रतिभागियों के साथ साझा किया जा सके।
विभागीय समन्वय: सभी विभाग अपनी-अपनी गतिविधियों का व्यापक प्रचार करते हुए युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा अपनी विभागीय गतिविधियों को नियमित रूप से ‘माई भारत’ ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा, लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
