जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक आयोजित, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश

​टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कार्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक के दौरान जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) पंजीकरण एवं संबंधित कार्रवाई, चालान, लिगेसी वेस्ट के निस्तारण, कूड़ा एकत्रीकरण प्लांट की अद्यतन स्थिति, कूड़ा वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग और आरआरआर (RRR) केंद्रों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।

​चालान कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में अधिशासी अधिकारी (ईओ) चंबा, प्रशांत चौधरी ने अवगत कराया कि जनपद में अब तक कुल 1,466 चालान किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 297 चालान चंबा और 249 चालान मुनिकीरेती-ढालवाला में किए गए हैं, जबकि सबसे कम 24 चालान नरेंद्रनगर में हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी निकायों को प्रभावी ढंग से चालान कार्रवाई करने और इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

​कूड़ा वाहनों में जीपीएस और कंपार्टमेंट

समीक्षा के दौरान बताया गया कि सितंबर 2026 में रिंग फेंस्ड अकाउंट के माध्यम से सभी निकायों को कूड़ा वाहनों में चार कंपार्टमेंट (खांचे) बनवाने और जीपीएस स्थापित करने के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है।

​लिगेसी वेस्ट हटाने और जागरूकता पर जोर

चमियाला एवं लंबगांव की स्थिति पर मानवेंद्र द्वारा दी गई जानकारी पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित क्षेत्रों से तत्काल लिगेसी वेस्ट हटाने के निर्देश दिए ताकि अप्रोच रोड की आवश्यक चौड़ाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सभी नगर निकायों द्वारा ‘सोर्स सेग्रीगेशन’ (स्रोतों पर ही कूड़े का पृथक्करण) की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

​कूड़ा संवेदनशील स्थल (GVP) चिह्नित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ‘गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स’ (कूड़ा संवेदनशील स्थल) चिह्नित कर, उनकी फोटो सहित विस्तृत रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

​बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) मो. असलम, ईओ चंबा प्रशांत चौधरी, ईओ गजा रोहित सहित विभिन्न निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9058520973, हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करे