
अक्टूबर माह का खाद्यान्न 31 अक्टूबर तक करें प्राप्त, ई-केवाईसी अनिवार्य
टिहरी, 23 अक्टूबर, 2026: जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया गया है कि वे अक्टूबर 2026 का खाद्यान्न 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। साथ ही, राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना भी अनिवार्य किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशों के तहत खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने कार्डधारकों से अपने नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए कोटा प्राप्त करने की अपील की है।
ऐसे कराएं ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट:
- ई-केवाईसी: यह प्रक्रिया गल्ला विक्रेता की दुकान पर स्थित ई-पॉस मशीन या ‘मेरा ई-केवाईसी’ ऐप के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
- मोबाइल नंबर: जिन कार्डधारकों के मोबाइल नंबर गलत, निष्क्रिय या अनुपस्थित हैं, वे संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय या ई-पॉस मशीन के माध्यम से अपना वैध मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं।
