
देवप्रयाग टाईम्स 25 अगस्त26 मंगलवार
देवप्रयाग/टिहरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावे व आपत्तियों के निस्तारण हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण का कार्य तेजी से चल रहा है।
जिले में नोटिस सुनवाई की अद्यतन स्थिति यह रही कुल जारी व वितरित नोटिस: 1,17,501 सुनवाई पूर्ण: 1,15,115 (97.97%) शेष नोटिस: 2,386
विधानसभा वार सुनवाई का प्रतिशत: देवप्रयाग: 100%सभी 19,131 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हुई धनोल्टी:99.36%
प्रतापनगर: 99.12% घनसाली: 97.74% नरेंद्रनग 96.87% टिहरी: 94.89%
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्ह नागरिकों से प्राप्त प्रारूप-6, 6क, 7 एवं 8 के कुल 3,964 आवेदनों और पूर्व से लंबित प्रकरणों को मिलाकर निस्तारण हेतु कुल 6,990 प्रकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार पूरा करने में सहयोग की अपेक्षा की।
अगर आप मतदाता सूची में अपना नाम जांचना चाहते हैं, फॉर्म 6, 7 या 8 के तहत नए आवेदन करना चाहते हैं या अपनी पंजीकरण स्थिति देखना चाहते हैं, तो भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल National Voters’ Services Portal पर जा सकते हैं। अपने राज्य या जिले की विशिष्ट जानकारी और नोटिस संबंधी प्रक्रियाओं के लिए Chief Electoral Officer, Uttarakhand की वेबसाइट पर विजिट करें।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, वरिष्ठ सहायक मनोज भट्ट तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
